खरसावां में जैसे ही जली बत्ती, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.. जानें क्या है मामला
फीता काटकर किया नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते ग्राम प्रधान
खरसावां के बनडीह टोला में छह दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है. ग्राम प्रधान ने नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
खरसावां. खरसावां के बनडीह टोला में पिछले छह दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार शक्रवार को समाप्त हो गया है. ग्रामीणों की मांग पर बिजली विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गये नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रवीर सिंहदेव ने ग्रामीणों की मौजूदगी में फीता काटकर किया. नया ट्रांसफार्मर स्थापित होते ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू हो गयी, जिससे पूरा गांव एक बार फिर रोशनी से जगमगा उठा. बिजली आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी.
आपके शहर में
छह दिनों तक अंधेरे में रहने को मजबूर थे ग्रामीण
गौरतलब है कि पिछले छह दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से बनडीह टोला में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी. शाम होते ही पूरा गांव घने अंधेरे में डूब जाता था. बिजली के अभाव में स्कूली बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही थी, वहीं घरेलू कामकाज भी काफी मुश्किल हो गये थे. इसके अलावा मोबाइल चार्ज करने और रात के समय सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लगातार बिजली बाधित रहने के कारण ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही थी.
ग्रामीणों की पहल रंग लायी, सामान्य हुई आपूर्ति
स्थानीय ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलने की मांग बिजली विभाग के समक्ष रखी थी. विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, जिसे बनडीह टोला में स्थापित कर चालू कर दिया गया. ट्रांसफार्मर के शुरू होने से अब बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौट आई है. इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब दैनिक कार्यों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई बाधा नहीं आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शचिंद्र कुमार दाश
शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए