Chandil Rail Overbridge : अब जाम में मिलेगी राहत, 22 अगस्त को खुलेगा पितकी रेलवे ओवरब्रिज

Updated:
विज्ञापन

पितकी रेलवे ओवरब्रिज

चांडिल के पितकी रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन 22 अगस्त को होगा. इससे वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा.

विज्ञापन

चांडिल. चांडिल के लोगों के लिए 22 अगस्त का एक महत्वपूर्ण दिन होने जा रहा है, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद पितकी रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है. जिससे वर्षों से पितकी रेलवे फाटक पर लगने वाले घंटों लंबे जाम से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस ओवरब्रिज के चालू होने से चांडिल क्षेत्र के साथ-साथ टाटा-पुरुलिया-धनबाद-बोकारो मार्ग पर आवागमन करने वाले हजारों राहगीरों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और व्यवसायियों को परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. रेलवे लाइन पर ट्रेनों के गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से लगने वाली वाहनों की लंबी कतारों की समस्या अब समाप्त हो जाएगी, जिससे आपातकालीन सेवाओं का सफर भी सुगम होगा.

पितकी ओवरब्रिज का 22 अगस्त को होगा उद्घाटन

पितकी रेलवे ओवरब्रिज | Prabhat Khabar Network
पितकी रेलवे ओवरब्रिज

लंबे इंतजार के बाद बनकर तैयार पितकी रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन 22 अगस्त को राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ द्वारा किया जायेगा. इस ओवरब्रिज के चालू होने से चांडिल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में एक ऐतिहासिक सुधार देखने को मिलेगा.

जाम से मिलेगी स्थायी मुक्ति

पितकी रेलवे फाटक क्षेत्र के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां ट्रेनों की आवाजाही से फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं. कई बार जाम चांडिल से चौका-कांड्रा मार्ग तक पहुंच जाता था. ओवरब्रिज के शुरू होने से सड़क और रेल यातायात पूरी तरह अलग हो जाएंगे, जिससे राहगीरों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा.

टाटा-पुरुलिया मार्ग पर सुगम होगा सफर

इस ओवरब्रिज के खुलने से टाटा, पुरुलिया, धनबाद और बोकारो की ओर आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी. आवागमन सुगम होने से लोगों के समय और ईंधन दोनों की भारी बचत होगी, जो क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में एक अहम कड़ी साबित होगा.

Also Read : 2 साल पहले लगी थी नौकरी, शादी को हुआ था सिर्फ एक साल... ड्यूटी के दौरान मौत के बाद भड़के मजदूर

Also Read : अब EV एसी बसों से ड्यूटी जाएंगे टाटा मोटर्स कर्मी, जानें क्या है नई व्यवस्था


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola