बारिश के बीच भरभरा कर गिरा पुराना घर, सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

खरसावां के पतिसाही में गिरा घर, सामान हुए क्षतिग्रस्त.

खरसावां के पतिसाही में भारी बारिश के कारण एक जर्जर मकान ढह गया. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गरीब परिवार का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया.

विज्ञापन

खरसावां : पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के बीच खरसावां प्रखंड के पतिसाही टोला में गुरुवार की रात जर्जर मकान भरभरा कर ढह गया. मकान पतिसाही टोला निवासी मदन राउत का बताया जा रहा है. हादसे के समय घर के अंदर कोई नहीं था. इससे बड़ी घटना टल गयी. हालांकि मकान गिरने से घर में रखा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले से ही जर्जर हो चुका था मकान

लगातार बारिश के कारण मकान पहले से ही काफी जर्जर हो चुका था. बारिश के पानी से दीवारें कमजोर हो गयी थी. गुरुवार की रात अचानक मकान का एक हिस्सा गिरा. देखते ही देखते पूरा घर ढह गया. मकान गिरने के बाद मदन राउत के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गयी है.

आर्थिक स्थिति कमजोर, मदद की आस

ग्रामीणों के अनुसार मदन राउत की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है. वह मजदूरी और छोटे-मोटे काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है. उसके माता-पिता का भी पहले ही निधन हो चुका है. ऐसे में मकान ढह जाने के बाद उसके लिए नया आशियाना बनाना मुश्किल हो गया है.

प्रशासन से आपदा राहत की मांग

मकान गिरने की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का स्थल निरीक्षण कराने और सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित को आपदा राहत उपलब्ध कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा - लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के कई पुराने मकानों पर भी खतरा बना हुआ है. ऐसे में प्रशासन को जर्जर मकानों का जायजा लेकर जरूरतमंद परिवारों को समय रहते सहायता उपलब्ध करानी चाहिए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola