पर्यटकों को भा रहा 'दुरदुर झरना', तस्वीरों में देखें इसकी प्राकृतिक खूबसूरती

Updated:
विज्ञापन

दूरदूर झरना में स्नान कर मजा लेते पर्यटक.

पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी स्थित दुरदुर झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को लुभा रहा है. जानें कैसे पहुंचें और वहां के नियम.

विज्ञापन

खरसावां : पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत अरगुंडी पंचायत के सराइड टोला स्थित दुरदुर झरना इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. लगातार बारिश से जलप्रपात का प्रवाह और सुंदरता कई गुना बढ़ गयी है. चारों ओर घने जंगलों, पहाड़ों और हरियाली से घिरा यह झरना प्रकृति प्रेमियों को लुभा रहा है. छुट्टी के दिनों में यहां परिवार और दोस्तों के साथ लोग पहुंच रहे हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि इस क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाये, तो यह राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है. यहां तस्वीरों में देखिये दुरदुर झरना की प्राकृतिक खूबसूरती.

आपके शहर में

विज्ञापन

ज‍ंगलों से घिरा है दुरदुर झरना, हरियारली और बढ़ाती है शोभा.
ज‍ंगलों से घिरा है दुरदुर झरना, हरियारली और बढ़ाती है शोभा.

ऐसे पहुंचें दुरदुर वॉटर फॉल

चाईबासा या चक्रधरपुर मुख्य मार्ग से खूंटपानी की दूरी लगभग 12 से 13 किलोमीटर है. मुख्य सड़क से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस झरने तक पहुंचने के लिए बेहतरीन सड़कें उपलब्ध हैं. आगंतुकों की सुविधा के लिए यहां वाहनों की पार्किंग और स्नैक्स की दुकानें भी आसानी से मिल जाती है.

दूरदूर वाटर फॉल में स्नान कर मजा लेते शैलानी | Prabhat Khabar Network
दुरदुर वॉटर फॉल में स्नान कर मजा लेते पर्यटक.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola