Seraikela SP Inspection : अचानक आधी रात को सड़क पर उतरे एसपी, कहा - लापरवाही बर्दाश्त नहीं
रेलवे स्टेशन व संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण करते एसपी
सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने रात में रेलवे स्टेशन और संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और गश्ती तेज करने के निर्देश दिए.
सरायकेला. सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने गुरुवार की रात जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, मुख्य चौक-चौराहों और अड्डेबाजी वाले संवेदनशील स्थानों का औचक निरीक्षण किया.
आपके शहर में
इस दौरान उन्होंने विभिन्न इलाकों में पुलिस बल की तैनाती, रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था का बारिकी से जायजा लिया. एसपी के इस अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मातहत अधिकारी पूरी तरह सतर्क नजर आए.
रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी मनोज स्वर्गियारी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को रात्रि गश्ती व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की लगातार निगरानी होनी चाहिए. साथ ही, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच करने के सख्त निर्देश दिये गये ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को समय रहते रोका जा सके.
लापरवाही बर्दाश्त नहीं, संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर
एसपी ने दो टूक कहा कि रात्रि के समय पुलिस की सक्रियता और गश्ती में किसी भी स्तर पर कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से भ्रमण करने का आदेश दिया. साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत और कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. एसपी के इस औचक निरीक्षण से जिले की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चाक-चौबंद होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शचिंद्र कुमार दाश
शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए