ePaper

Seraikela Kharsawan news : सरायकेला-खरसावां ने पश्चिमी सिंहभूम को हराया

Updated at : 19 Nov 2025 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan news : सरायकेला-खरसावां ने पश्चिमी सिंहभूम को हराया

अर्जुना स्टेडियम में सीनियर झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप ए का फाइनल

विज्ञापन

खरसावां.झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से 19 वीं सीनियर झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप ए का फाइनल मैच मंगलवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेला गया. फाइनल में सरायकेला-खरसावां डीएसए की टीम ने रतन हांसदा की तिकड़ी और विजय गोप के दो गोलों की बदौलत पश्चिमी सिंहभूम को 7-0 से पराजित कर ग्रुप ए का चैंपियन बना. मैच की शुरुआत से ही सरायकेला की टीम हावी रही. खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित मैच के 13 वें मिनट में टीम के स्टार खिलाड़ी रतन हासदा ने डी एरिया के समीप मिले पास को बेहद ही खूबसूरती से गोल में तब्दील कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी. मैच का दूसरा गोल विशाल महतो ने 32वें, तीसरा गोल विजय महतो ने 45वें मिनट में किया. पहले हाफ में 3-0 से आगे रहने के बाद दूसरे हाफ में भी सरायकेला की टीम ने गोलों की झड़ी लगा दी. मैच के 53वें मिनट में विजय गोप ने 66वें मिनट में रतन हासदा और 75वें मिनट में गणेश ने गोल किया. अंतिम गोल मैच के अंतिम क्षणों में रतन हांसदा ने दागकर अपनी टीम को 7-0 से बड़ी जीत दर्ज की. इसके पूर्व मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, उच्च विद्यालय की प्राचार्य मंजू कुमारी, डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, सिंहभूम स्पोट् र्स एसोसिएशन के सह सचिव नारायण देवगम, अर्जुन बानरा, सुकू सोरेन ने किया. मैच का संचालन तबरेज आलम, जाफर आलम, संग्राम बेसरा और छोटेराय टुडू ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DEVENDRA KUMAR

DEVENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola