सरायकेला: एसआईआर-2026 को लेकर एडीसी ने की बैठक, डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश

सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई में एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक
सरायकेला के कुचाई में एडीसी जयवर्धन कुमार ने एसआईआर-2026 की समीक्षा बैठक की. डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने और बीएलओ को विशेष निर्देश दिए गए हैं.
सरायकेला. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत 57-खरसावां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा गुरुवार को अपर उपायुक्त-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार, सरायकेला में की. बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ), बीएलओ सुपरवाइजर, कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी-कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य निर्वाचन कर्मी उपस्थित थे.
डिजिटाइजेशन और गुणवत्तापूर्ण डाटा पर जोर
समीक्षा के दौरान अपर उपायुक्त ने डिजिटाइजेशन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को समुचित प्रशिक्षण देने, कंट्रोल रूम के माध्यम से कार्यों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक गणना प्रपत्र का त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन करने का निर्देश दिया. उन्होंने फोटो अपलोड की गुणवत्ता, सही डाटा प्रविष्टि एवं बूथवार गणना प्रपत्रों के सुरक्षित संधारण पर विशेष जोर दिया. साथ ही स्वयंसेवकों और बीएलओ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने को कहा.
20 प्रतिशत से कम प्रगति वाले बूथों पर विशेष नजर
बैठक में जिन मतदान केंद्रों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन 20 प्रतिशत से कम पाया गया, उन्हें चिन्हित करते हुए संबंधित एईआरओ को विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बिना अनुमति अवकाश नहीं मिलेगा अपर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की अवधि में किसी भी प्रकार का अनावश्यक अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा. सक्षम पदाधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी या कर्मी अवकाश पर नहीं जाएगा. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से अभियान की गंभीरता को देखते हुए पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने को कहा.
बीएलओ सुपरवाइजरों की भूमिका अहम
जयवर्धन कुमार ने कहा कि बीएलओ सुपरवाइजर अभियान की सफलता की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उन्हें सभी बीएलओ के साथ नियमित समन्वय स्थापित करते हुए गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों की सतत निगरानी करनी होगी. उन्होंने कहा कि एसआईआर-2026 अभियान की सफलता सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों, बीएलओ सुपरवाइजरों और बीएलओ की सक्रिय सहभागिता, आपसी समन्वय तथा टीम भावना पर निर्भर है. सभी को पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ अभियान को सफल बनाना सुनिश्चित करना होगा.
ये भी पढ़ें: झारखंड: कुड़ू के आवासीय स्कूल में घुसा करैत सांप, रात को सो रही 4 छात्राओं को काटा, एक की मौत
ये भी पढ़ें: चक्रधरपुर में 8 साल से अधूरी है 7.33 किमी सड़क, आरईओ ऑफिस के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










