जनता दरबार में सड़क, सफाई और भूमि विवाद के मामले पहुंचे, डीसी ने कहा..

Updated:
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं को सुनते डीसी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायकेला में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए. उपायुक्त ने सभी मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.

विज्ञापन

सरायकेला: समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों, अंचलों व नगर निकाय क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे. उपायुक्त ने एक-एक कर आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से मामलों की जांच कर पारदर्शी तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा.

विज्ञापन

सड़क, सफाई व भूमि से जुड़े मामले पहुंचे

जनता दरबार में राजनगर प्रखंड के जमबानी पंचायत अंतर्गत धनुडीह के निचले टोला पोलांगल में ग्रामीण पथ की मरम्मत कराने की मांग रखी गयी. वहीं सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में कचरा उठाव, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और फॉगिंग बंद रहने की शिकायत लोगों ने की. चांडिल प्रखंड के डोबो क्षेत्र में सरकारी गैरमजरूआ भूमि को अवरोधमुक्त कराने की मांग को लेकर भी आवेदन दिया गया. आदित्यपुर के विभिन्न वार्डों में खराब सड़कों की मरम्मत कराने की मांग भी जनता दरबार में उठी. इसके अलावा श्रम, आपूर्ति और भूमि से जुड़े कई मामले भी उपायुक्त के समक्ष रखे गये. उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पात्र मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola