एनआर प्लस टू स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते व उपस्थित बच्चे | Prabhat Khabar Network
सरायकेला के एनआर प्लस टू स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत छात्रों को शपथ दिलाई गई और शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरायकेला: सरायकेला स्थित एनआर प्लस टू सीएम एसओइ स्कूल में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की ओर से मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलायी गयी. इसके बाद विद्यार्थियों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर और ड्राइंग बुक वितरित कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुमित्रा सोरेन, बीपीओ सांत्वना जेना एवं विद्यालय के प्राचार्य वासुदेव राम ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर भारत पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर अजय कोड़ा, फरहत जहां, मनोरतन सिंह, अखिलेश मिश्रा, ऋषि मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










