कुकड़ू PHC के निर्माण का रास्ता साफ, टेंडर के बाद जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन

बैठक करती जिप उपाध्यक्ष मधुश्री.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला परिषद सभागार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. कुकड़ू में नये पीएचसी भवन निर्माण को मंजूरी मिली, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है.

विज्ञापन

सरायकेला : जिला परिषद सभागार में मंगलवार को शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा को लेकर स्थायी समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला परिषद उपाध्यक्ष सह स्थायी समिति अध्यक्ष मधुश्री महतो ने की. इसमें विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

स्थानांतरण से जुड़े मामलों की भी हासिल की जानकरी

बैठक में विद्यालय भवन, शौचालय, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता तथा शिक्षकों के स्थानांतरण से जुड़े मामलों की भी जानकरी हासिल की गई. आवश्यक निर्देश दिए गए. बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और उप स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली गयी. उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति तथा अस्पताल परिसरों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सर्पदंश पर तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील

बैठक में वर्षा के मौसम में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मधुश्री महतो ने कहा कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है. उन्होंने लोगों से सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय गंवाने के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की.

कुकड़ू में नये पीएचसी भवन का रास्ता साफ

बैठक में कुकड़ू प्रखंड में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. 15वें वित्त आयोग की राशि से भवन निर्माण की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है. जिला परिषद की ओर से निविदा प्रक्रिया पूरी करने के बाद 1.96 एकड़ भूमि उपलब्ध करायी गयी है. टेंडर, संवेदक चयन और कार्यादेश निर्गत होने के बाद शिलान्यास स्थल पर ही पीएचसी भवन का निर्माण कराने का प्रस्ताव बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया.

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में समिति की सदस्य झिंगी हेंब्रम, मालती देवगम, सुभाषिनी सिंह मुंडा, जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार, डॉ. अनिर्बान महतो समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola