81 बार रक्तदान और 84 बार प्लेटलेट्स दान कर डॉ. बिनय ने रचा सेवा का मिसाल, जानें उनकी कहानी

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान करते मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिनय कुमार सिंह.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिनय कुमार सिंह ने 81 बार रक्तदान और 84 बार प्लेटलेट्स दान कर समाज सेवा की मिसाल कायम की है. उनका यह कार्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

विज्ञापन

सरायकेला : शिक्षा के मंदिर में युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख देने वाले सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिनय कुमार सिंह खुद भी समाज सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 81 बार रक्तदान और 84 बार प्लेटलेट्स दान (एसडीपी) कर मानवता की सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है. उनका यह योगदान न सिर्फ जिले, बल्कि पूरे राज्य के लिए प्रेरणादायी है.

विज्ञापन

कुछ सालों से नियमित रक्तदान करते आ रहे हैं

डॉ. सिंह पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से रक्त और प्लेटलेट्स दान करते आ रहे हैं. दुर्घटना, आपातकालीन स्थिति, थैलेसीमिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए उनका रक्तदान कई बार जीवन की उम्मीद बना है. खासकर प्लेटलेट्स की जरूरत वाले मरीजों के लिए उनका नियमित एसडीपी दान महत्वपूर्ण माना जाता है.

रक्तदान महादान है : डॉ सिंह

अपनी सेवा यात्रा के बारे में डॉ. सिंह कहते हैं कि रक्तदान महादान है. जब हम किसी अनजान व्यक्ति के लिए रक्त या प्लेटलेट्स देते हैं, तो सिर्फ रक्त की कुछ बूंदें नहीं देते, बल्कि उसके परिवार को उम्मीद और जिंदगी देते हैं. उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की. प्राचार्य की इस पहल का असर महाविद्यालय के विद्यार्थियों पर भी दिख रहा है. प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने उनकी सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा - उनका कार्य युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है.

युवाओं को रक्तदान के प्रति करते हैं जागरूक

डॉ. सिंह स्वयं रक्तदान करने तक सीमित नहीं हैं. वे युवाओं और स्थानीय लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करते हैं. उन्होंने युवाओं से जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर रक्तदान करने का संकल्प लेने की अपील की, ताकि रक्त के अभाव में किसी जरूरतमंद की जिंदगी न थमे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola