ePaper

Jharkhand Chunav 2024: 'झारखंड में मामा, चाचा, काका को घुसने नहीं देंगे' विपक्ष पर बरसे सीएम हेमंत सोरेन

Updated at : 23 Oct 2024 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो प्रत्याशी सविता महतो के साथ सीएम हेमंत सोरेन

झामुमो प्रत्याशी सविता महतो के साथ सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को चांडिल के गांगूडीह मैदान में झामुमो प्रत्याशी सविता महतो की जनसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि बंटी-बबली की जोड़ी झारखंड का विकास कर रही है. अगले पांच साल झारखंड में मामा, चाचा, काका को घुसने नहीं देंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: रांची/जमशेदपुर-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा और आजसू पार्टी राज्य में कहीं दिखायी नहीं देंगी. आजसू पार्टी के लोग चूल्हा प्रमुख की बैठक करते हैं, जबकि हम चूल्हा देंगे और रखवाली भी करेंगे. बंटी-बबली की जोड़ी झारखंड का विकास कर रही है. अगले पांच साल झारखंड में मामा, चाचा, काका को घुसने नहीं देंगे. वे मंगलवार को चांडिल के गांगूडीह मैदान में झामुमो प्रत्याशी सविता महतो के नामांकन के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. सविता महतो ने मंगलवार को ईचागढ़ से नामांकन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित थे.

हर गरीब को सालाना एक लाख रुपये देंगे

हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार में अफसर पंचायतों में जाकर काम कर रहे हैं. आने वाले समय में राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र आदि कार्य अफसर घर-घर जाकर करेंगे. गांव मजबूत होगा, तो प्रखंड और फिर राज्य मजबूत होगा. हमारी सरकार बनी, तो हर गरीब को सालाना एक लाख रुपये देंगे. आगामी पांच साल में हमारे लोगों को इतना मजबूत करेंगे कि झारखंड में मामा, चाचा, काका किसी को घुसने नहीं देंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठे आरोप लगाकर मुझे जेल भेजा गया. भाजपा की नजर झारखंड की खनिज संपदा लूटने पर है. झारखंड वीरों की धरती है. यहां के लोग डरते नहीं, डराते हैं. झामुमो शहीद निर्मल महतो, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पार्टी है, जो बोलते हैं वह करके दिखाते हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Jharkhand Election 2024: CPI ने 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, मांडू से चुनाव लड़ेंगे महेंद्र पाठक

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के सीईओ के रवि कुमार का निर्देश, चुनाव में कम से कम लें स्कूल बसें

धर्म के नाम पर राजनीति करती है भाजपा

सीएम ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करती है. मेरे जेल जाने के बाद मेरी पत्नी कल्पना सोरेन राजनीति में आयीं. भाजपा के लोग कह रहे हैं कि राज्य को बंटी-बबली की सरकार चला रही है. भाजपा को मालूम होना चाहिए कि बंटी-बबली की फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी. झारखंड में भी बंटी-बबली की जोड़ी राज्य को आगे बढ़ाने का काम कर रही है.

कोविड में सबको सुरक्षित रखा

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सविता महतो को महिला समझकर पूरा विपक्ष पीछे पड़ा है. याद रखिए सविता महतो पर शहीद परिवार व गुरुजी का आशीर्वाद है. चूल्हा-चौका छोड़कर सविता महतो जनता की सेवा में लगी हैं. हमने पांच साल सरकार चलाकर जनता का विकास किया है. डबल इंजन की सरकार में लोग भात-भात करके मरे. हमने कोविड में एक भी व्यक्ति को मरने नहीं दिया. राज्य के बाहर फंसे लोगों को कोविड में घर तक सुरक्षित लाने का काम किया.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola