सरायकेला में सड़क, पेयजल और सिंचाई सुविधाएं होंगी बेहतर, 7 विकास योजनाओं का हुआ शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

योजना का शिलान्यास करते जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा

सरायकेला प्रखंड में ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में 15वें वित्त आयोग की राशि से 7 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया है. इन योजनाओं से क्षेत्र में सड़क, पेयजल और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा.

विज्ञापन

प्रताप मिश्रा

आपके शहर में

विज्ञापन

Seraikela News: सरायकेला प्रखंड में ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने 15वें वित्त आयोग की राशि से स्वीकृत सात विकास योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर विधिवत शिलान्यास किया. इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा.

15वें वित्त आयोग के तहत मिली राशि

शिलान्यास की गई योजनाओं में पंडुवा में 15 लाख रुपये की लागत से स्नान घाट सह सीढ़ी निर्माण, पारलपोसी पाटा हेंसल में 7 लाख रुपये की लागत से पहुंच पथ पीसीसी निर्माण, पठानमारा पंचायत के बालदबांध गांव में 7 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन जलापूर्ति योजना, छोटा थोलको सरकारी तालाब से हुडंगदा तक 15 लाख रुपये की लागत से सिंचाई नाली निर्माण, हैंसा गांव में 7 लाख रुपये की लागत से जलमीनार निर्माण, नुवागांव पंचायत के रुगड़ीसाही में करीब 7.50 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण तथा मुड़कुम पंचायत के नामाडीह में 3 लाख रुपये की लागत से पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण शामिल हैं. इसके अलावा गम्हरिया प्रखंड के बड़ा कांकड़ा गांव में भी पीसीसी सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया.

योजनाओं से ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है. इन योजनाओं के पूरा होने से गांवों में विकास की गति तेज होगी और लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा. उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसियों को सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया.

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल, बड़ा कांकड़ा के मुखिया, बुधु महतो, मंगल कण्डेयबुरु सहित पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताई.

ये भी पढ़ें...

झारखंड: कुड़ू के आवासीय स्कूल में घुसा करैत सांप, रात को सो रही 4 छात्राओं को काटा, एक की मौत

चक्रधरपुर में 8 साल से अधूरी है 7.33 किमी सड़क, आरईओ ऑफिस के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola