Seraikela Kharsawan News : हरिभंजा को हरा खरसावां की टीम बनी विजेता

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : हरिभंजा को हरा खरसावां की टीम बनी विजेता

खरसावां: अर्जुना स्टेडियम में फुटबॉल का दिखा रोमांच

विज्ञापन

खरसावां. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खरसावां स्थित अर्जुना स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया. इस खिताबी भिड़ंत में दिकु स्पोर्टिंग खरसावां ने होपना स्पोर्टिंग हरिभंजा को हराकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की. प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय युवाओं को खेल से जोड़ने और आपसी समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था.

मैदान पर दिखा कड़ा संघर्ष, टाइब्रेकर से हुआ फैसला

फाइनल मैच में दिकु स्पोर्टिंग खरसावां और होपना स्पोर्टिंग हरिभंजा के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ कोई गोल नहीं कर सकीं और स्कोर बराबरी पर रहा. इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी टाइब्रेकर के जरिए हुआ, जिसमें दिकु स्पोर्टिंग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए होपना स्पोर्टिंग को 3-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार और आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान शामिल हुए. उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

नशा छोड़ें, खेल से नाता जोड़ें: थाना प्रभारी

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने युवाओं से कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा भरने का माध्यम है. खेल हमें चुनौतियों से लड़ना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना सिखाता है. युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेल के मैदान में लगानी चाहिए ताकि पुलिस-पब्लिक मैत्री संबंध और मजबूत हों. वहीं, आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति ही सफलता की कुंजी है. इस अवसर पर एसआइ प्रकाश कुमार, श्यामबाबू राठौड़, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय की प्राचार्य मंजू कुमारी हेंब्रम, पिनाकी रंजन, कोच बलराम महतो और संजय सुंडी सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola