चांडिल में ट्रक ने बाइक को रौंदा, पति-पत्नी ने छलांग लगाकर बचाई जान 

Updated:
विज्ञापन

Chandil Road Accident: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक ट्रक ने अचानक बैक करते हुए बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक सवार पति-पत्नी ने समय रहते अपनी जान बचा ली.

विज्ञापन

चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Chandil Road Accident: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित एनएच 32 न्यू बाईपास पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा टल गया. रावताड़ा स्थित अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर के लिंक रोड पर आयरन लोडेड ट्रक ने एक बाइक को कुचल दिया. हालांकि बाइक पर सवार पति-पत्नी ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली. हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. 

बिना पीछे देखे ट्रक बैक करने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, चौका थाना क्षेत्र के खूंटी गांव निवासी मनोज रजक अपनी पत्नी दीपिका देवी के साथ बाइक से नीमडीह थाना क्षेत्र के चालियामा गांव स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे. इसी दौरान चांडिल थाना क्षेत्र के रावताड़ा बाईपास पर पुरुलिया की ओर जाने वाली सड़क में आयरन लोडेड ट्रक अचानक बैक करने लगा. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ने बिना पीछे की स्थिति देखे गाड़ी बैक किया, जिससे पीछे चल रही बाइक उसकी चपेट में आ गई. ट्रक का पिछला चक्का बाइक के ऊपर चढ़ गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसे के दौरान मनोज रजक और उनकी पत्नी ने फुर्ती दिखाते हुए बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई.

पीड़ित मनोज ने क्या कहा? 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया पीड़ित मनोज रजक ने बताया कि हमने लगातार हॉर्न बजाया, लेकिन ट्रक चालक ने अचानक बैक करना शुरू कर दिया. कुछ समझ पाते उससे पहले बाइक ट्रक के नीचे आ गई. हम दोनों किसी तरह कूद गए, नहीं तो आज जिंदा नहीं बचते. अपनी आंखों के सामने बाइक को चक्कों के नीचे रगड़ते देख दिल दहल गया.

यह भी पढ़ें: तारा शाहदेव मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रकीबुल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें: पलामू फैमिली डेथ केस : एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में सरकार ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश 

यह भी पढ़ें: रांची : नामकुम के लाली गांव में गुस्साए ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, जर्जर सड़क पर लगाया ‘नरक द्वार’ का बोर्ड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola