Champai Soren: कितने करोड़ के मालिक हैं पूर्व CM चंपाई सोरेन? रखते हैं तीन लाख के हथियार

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

चंपाई सोरेन

Champai Soren: चंपाई सोरेन के पास 1.41 करोड़ की चल अचल संपत्ति है. उन्होंने शपथ पत्र दायर कर ये जानकारी दी है. साथ ही उनके पास 3 लाख के हथियार और 45 लाख के 3 कार हैं.

विज्ञापन

सरायकेला: सरायकेला से भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन (Champai Soren) करोड़पति हैं. उनके पास 1.41 करोड़ की चल- अचल संपति है. जबकि पत्नी माको सोरेन के पास 99 लाख की संपत्ति है. नामांकन के समय चुनाव आयोग को शपथ पत्र दायर कर उन्होंने संपत्ति का ब्योरा दिया है. उनके पास नकद एक लाख 25 हजार रुपये है. चंपाई सोरेन के खिलाफ एक ही आपराधिक मामला लंबित है. चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में आयकर रिटर्न में उन्होंने 40,23,630 लाख आमदनी दिखायी है.

तीन लाख के तीन हथियार हैं चंपाई सोरेन के नाम

चंपाई सोरेन (Champai Soren) के नाम एक एनपी बोर पिस्तौल एक लाख 15 हजार मूल्य का, एक एनपी बोर राइफल एक लाख 13 हजार का व एक डबल बोर गन 50 हजार मूल्य का है. तीनों हथियार का मूल्य 2,78,000 है.

Also Read: Valmiki Yojana 2024: अनाथ व दिव्यांगों के लिए खुशखबरी, हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये, जानें योग्यता

पूर्व सीएम के पास 3.5 लाख व पत्नी को 14 लाख के जेवरात

चंपाई सोरेन के पास 50 ग्राम सोने के जेवरात हैं जिसकी कीमत 3,60,650 रुपये है. पत्नी के पास 195 ग्राम सोने के जेवरात हैं, जिसकी कीमत 14,06,535 लाख रुपये हैं. चंपाई सोरेन के पास साढ़े 45 लाख की तीन गाड़ियां, सात बैंक खातों में 56,35,645 लाख रुपये, चंपाई सोरेन के सात बैंक खाते में 56,35,645 लाख रुपये हैं.

5 वर्षों में 13 लाख बढ़ी संपत्ति

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में दिये गये शपथ पत्र में 1.28 करोड़ की संपत्ति होने का ब्योरा चंपाई सोरेन ने चुनाव आयोग को दिया था. पांच वर्षो में संपत्ति में 11 लाख की बढोतरी हुई है. और इस बार 1.41 करोड़ की संपति होने का ब्यौरा चुनाव आयोग को दिया है.

Also Read: विधायक बनने का जुनून : हर बार खेत बेचकर चुनाव लड़ता है एतवा उरांव, हो जाती है जमानत जब्त

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola