सरायकेला में सोना महापात्र का 'मैजिक': 'रंगावती' की धुन पर झूमा पूरा शहर, जोहार झारखंड कहकर जीता दिल

स्टेज में गाना गातीं सिंगर सोना महापात्र
Chaitra Mahotsav Saraikela: सरायकेला के चैत्र महोत्सव में बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्र का जलवा देखने को मिला है. 'रंगावती' जैसे ओड़िया हिट्स और 'शिव तांडव' के आधुनिक अवतार ने दर्शकों में जोश भर दिया. स्थानीय ओड़िया भाषा में संवाद कर सोना ने सरायकेला के लोगों से सीधा नाता जोड़ा.
सरायकेला, (शचींद्र कुमार दाश/प्रताप मिश्रा/धीरज कुमार की रिपोर्ट): सरायकेला में आयोजित ऐतिहासिक चैत्र महोत्सव सह छऊ महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका सोना महापात्र के नाम रही. अपनी बेबाक गायकी और सुरीली आवाज के लिए जानी जाने वाली सोना ने हिंदी और ओड़िया गीतों के मिश्रण से दर्शकों का दिल जीत लिया.

‘जोहार सरायकेला’ से हुई शुरुआत
मंच पर आते ही सोना महापात्र ने ‘जोहार सरायकेला, जोहार झारखंड’ कहकर स्थानीय लोगों का अभिवादन किया, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया. मूल रूप से ओड़िशा के कटक की रहने वाली सोना ने स्थानीय ओड़िया भाषा में लोगों से संवाद कर एक भावनात्मक जुड़ाव पैदा किया.

Also Read: झारखंड की बेटियों ने लगाई जीत की हैट्रिक, सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में एमपी को 2-1 से हराया
भक्ति और रॉक का फ्यूजन
कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने शिव शक्ति के स्मरण के साथ की. ‘शिव तांडव’ को अलग-अलग रागों में पेश कर उन्होंने दर्शकों में ऊर्जा भर दी. इसके बाद ‘हे गिरी नंदिनी विश्व विनोदिनी…’ जैसे गीतों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. उन्होंने अपने हिट बॉलीवुड गीतों के अलावा ‘डम डम डमरू बाजे…’, ‘पतवार बनूंगी…’ और ‘तुम बिन मोरा जिया जाए न…’ जैसे सुरीले नगमे पेश किए.

रंगावती पर झूमा जनसैलाब
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा सुपरहिट ओड़िया लोकगीत ‘ए रंगावती रे रंगावती…’. इस गीत के शुरू होते ही युवा, बुजुर्ग और महिलाएं, हर कोई अपनी जगह पर झूमने लगे. दर्शकों की भारी मांग पर उन्होंने ‘झुमका गिरा रे…’ और ‘कजरा मोहब्बत वाला…’ जैसे पुराने गीतों को नए अंदाज में पेश कर समां बांध दिया.
बॉलीवुड में सोना की पहचान
सोना महापात्र ने फुकरे, बिल्ली बेली, रमन राघव और हालिया सुपरहिट फिल्म ‘लापता लेडीज’ समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दी है. उनके इस लाइव कंसर्ट ने सरायकेला के चैत्र महोत्सव को एक नई ऊंचाई दी.
Also Read: गुमला में समाजसेवी से 10 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




