ट्रेन से गिर कर इंटर के छात्रा की मौत

Updated at : 24 Nov 2013 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से गिर कर इंटर के छात्रा की मौत

खरसावां : चक्रधरपुर राजखरसावां रेल खंड में ट्रेन से कट कर आरपीएस इंटर कॉलेज के एक छात्रा की मौत हो गयी. मृतक की पहचान खरसावां के आमदा स्कूल गली निवासी शिक्षक विनोद कुमार रजक के पुत्र सुमित रजक के रूप में हुई. विनोद बोरडा मध्य विद्यालय में पदस्थापित हैं. घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े सात […]

विज्ञापन

खरसावां : चक्रधरपुर राजखरसावां रेल खंड में ट्रेन से कट कर आरपीएस इंटर कॉलेज के एक छात्रा की मौत हो गयी. मृतक की पहचान खरसावां के आमदा स्कूल गली निवासी शिक्षक विनोद कुमार रजक के पुत्र सुमित रजक के रूप में हुई.

विनोद बोरडा मध्य विद्यालय में पदस्थापित हैं. घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है. सुमित रोजाना की तरह टाटा-नागपुर सावारी ट्रेन से राजखरसावां से चक्रधरपुर के लिए निकला. इसी दौरान बड़ाबांबो-चक्रधपुर के बीच पोल संख्या 305 के पास चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो, संजय बासु, पंचायत समिति सदस्य अमित केशरी, सुधीर मंडल मृतक छात्र के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola