एक की मौत, दूसरा गंभीर

Updated at : 18 Nov 2013 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
एक की मौत, दूसरा गंभीर

अज्ञात वाहन की चपेट में आये बाइक सवार चांडिल : तमाड़ थाना क्षेत्र के सालगाडीह में शनिवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में चौका थाना क्षेत्र के झाबरी निवासी संजय कुमार प्रमाणिक (32) की मृत्यु हो गयी. झाबरी निवासी आनंद प्रमाणिक का पुत्र संजय कुमार प्रमाणिक अपने साला विकास प्रमाणिक के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल […]

विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आये बाइक सवार

चांडिल : तमाड़ थाना क्षेत्र के सालगाडीह में शनिवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में चौका थाना क्षेत्र के झाबरी निवासी संजय कुमार प्रमाणिक (32) की मृत्यु हो गयी. झाबरी निवासी आनंद प्रमाणिक का पुत्र संजय कुमार प्रमाणिक अपने साला विकास प्रमाणिक के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल बुंडु के बाडेडीह जा रहा था. इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया.

दुर्घटना के बाद तमाड़ पुलिस ने दोनों को रांची स्थित रिम्स पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साला विकास प्रामणिक का इलाज रिम्स में चल रहा है. रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव पैतृक गांव झाबरी पहुंचा, शव के पहुंचते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. मृतक संजय की शादी 2008 में बाडेडीह में कौशल्या के साथ हुई थी. उसका डेढ़ वर्ष का एक बेटा है. रविवार शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola