दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला

Updated at : 18 Nov 2013 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला

सरायकेला : दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित सोनी बेबी ऊर्फ सोनू कुमारी ने सरायकेला न्यायालय में पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराया है. दर्ज शिकायत के अनुसार सरायकेला थाना अंतर्गत नारायणपुर डोंडा गांव की सोनी बेबी उर्फ सोनु […]

विज्ञापन

सरायकेला : दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित सोनी बेबी ऊर्फ सोनू कुमारी ने सरायकेला न्यायालय में पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराया है.

दर्ज शिकायत के अनुसार सरायकेला थाना अंतर्गत नारायणपुर डोंडा गांव की सोनी बेबी उर्फ सोनु कुमारी का विवाह वर्ष 2008 में हजारीबाग के अमृतनगर निवासी सचिन कुमार गुप्ता के साथ हुई थी.

विवाह के कुछ माह तक सब सामान्य रहा. फिर एक लाख रुपया दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा और नहीं देने पर मारपीट की जाने लगी. मामले को समाज के बीच सुलह के लिए ले जाया गया, परंतु नतीजा कुछ नहीं निकला. मामले पर भुक्तभोगी महिला ने न्यायालय में पति सचिन कुमार सोनी, रामस्वरूप गुप्ता, नवीन गुप्ता, रीना उर्फ रेणु के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराया है. शिकायतवाद के आधार पर सरायकेला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola