भक्तों पर चार्टर प्लेन से होगी पुष्प वर्षा

Updated at : 18 Nov 2013 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
भक्तों पर चार्टर प्लेन से होगी पुष्प वर्षा

चांडिल : चांडिल डैम रोड स्थित श्रीश्री राणी सती मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 19 नवंबर से प्रारंभ होगा. श्रीश्री राणी सतीजी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मुख्य कार्यक्रम 23 नवंबर को होगा. इसकी जानकारी राणी सती मंडल चांडिल के सदस्यों ने रविवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी. बताया […]

विज्ञापन

चांडिल : चांडिल डैम रोड स्थित श्रीश्री राणी सती मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 19 नवंबर से प्रारंभ होगा. श्रीश्री राणी सतीजी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मुख्य कार्यक्रम 23 नवंबर को होगा.

इसकी जानकारी राणी सती मंडल चांडिल के सदस्यों ने रविवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी. बताया कि चांडिल डैम रोड स्थित श्रीश्री राणी सती मंदिर करीब 45 वर्ष पुराना है. मंदिर से 40 वर्ष पूर्व श्रीश्री राणी सतीजी की पांच किलो की चांदी की प्रतिमा चोरी हो गयी थी.

अब श्रीश्री राणी सतीजी के भक्तों ने एक बार फिर आठ किलोग्राम की चांदी की मूर्ति मंदिर में स्थापित की गयी है. इसके साथ मंदिर में शिवलिंग का भी प्राण प्रतिष्ठा उसी दिन कराया जायेगा.

समारोह के कार्यक्रम तय

श्रीश्री राणी सतीजी के प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 नवंबर को कलश यात्रा निकाली जायेगी. चांडिल के निकट बामनी जुड़िया से निकलने वाली कलश यात्रा में 251 महिलाएं शामिल रहेंगी. इस अवसर पर चार्टर प्लेन से कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा करायी जायेगी. चांडिल नगर में यह पहला मौका होगा, जब किसी कार्यक्रम में चार्टर प्लेन से पुष्प वर्षा करायी जायेगी. प्लेन पूरे चांडिल का 15 चक्कर लगायेगा और फुल गिरायेगा.

इसके पूर्व पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 19 नवंबर से प्रारंभ होगा, जबकि 20 नवंबर को जलादिवाश और 21 नवंबर को जाप एवं महास्नान का कार्यक्रम है. समारोह का मुख्य कार्यक्रम 23 नवंबर को होगा. इस दिन सुबह प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर को महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा.

शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा. भजन के लिए कोलकाता से नेहा सिंह और विजय सोनी को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नृत्य नाटिका रहेगा, जिसमें दादीजी के चमत्कार प्रस्तुत किया जायेगा. पत्रकार सम्मेलन में लखन जालान, नवीन पसारी, अनिल जालान, मनोज जालान, आनंद पसारी, राजेंद्र जालान, विक्रम पसारी, जयदेव दरिपा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola