गोहिरा में डायरिया से एक की मौत, कई आक्रांत

सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गोहिरा गांव आठ नवंबर से डायरिया की चपेट में है. गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग डायरिया से आक्रांत हैं, वहीं एक मरीज कालीचरण महतो (56) की मौत हो गयी है. डायरिया से बेबी महतो, रूपाली महतो, भोक्ता महतो, उसकी पत्नी, लालटु महतो व उसकी पत्नी, रूबी देवी, राम […]
सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गोहिरा गांव आठ नवंबर से डायरिया की चपेट में है. गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग डायरिया से आक्रांत हैं, वहीं एक मरीज कालीचरण महतो (56) की मौत हो गयी है.
डायरिया से बेबी महतो, रूपाली महतो, भोक्ता महतो, उसकी पत्नी, लालटु महतो व उसकी पत्नी, रूबी देवी, राम महतो, शिवो महतो, दुलाल महतो के अलावा कई और ग्रामीण डायरिया से पीड़ित हैं.
इनमें से शिवो महतो का आदित्यपुर के निजी नर्सिग होम में इलाज चल रहा है, वहीं रूबी महतो का टीएमएच में इलाज चल रहा है. कुछ मरीजों का स्थानीय सदर अस्पताल में इलाजरत थे, जहां हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. फिलहाल गांव में डायरिया नियंत्रण में है.
चिकित्सकों की टीम पहुंची
चिकित्सकों की टीम ने डायरिया प्रभावित गोहिरा का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. सोमवार को सरायकेला के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप व मंगलवार को गम्हरिया सीएचसी के डॉ बसंत के नेतृत्व में मेडिकल टीम गांव पहुंची और डायरिया पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच कर दवा आदि दी गयी.
चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल गांव में डायरिया नियंत्रण में है. दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो ने प्रभावित गांव का दौरा कर डायरिया पीड़ितों से मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




