कांग्रेस की सोच है झारखंड

Updated at : 01 Nov 2013 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस की सोच है झारखंड

सीतु मिलन चौक पर कांग्रेस की स्मृति सभा, बोले सांसद चांडिल : सांसद सुबोध कांत सहाय ने कहा कि राज्य में केंद्र सरकार द्वारा दी जानेवाली राशि भी खर्च नहीं हो पाती है. ऐसे में झारखंड का विकास कैसे संभव है. राज्य में केंद्र द्वारा दी जाने वाली राशि का मात्र 27 प्रतिशत ही खर्च […]

विज्ञापन

सीतु मिलन चौक पर कांग्रेस की स्मृति सभा, बोले सांसद

चांडिल : सांसद सुबोध कांत सहाय ने कहा कि राज्य में केंद्र सरकार द्वारा दी जानेवाली राशि भी खर्च नहीं हो पाती है. ऐसे में झारखंड का विकास कैसे संभव है. राज्य में केंद्र द्वारा दी जाने वाली राशि का मात्र 27 प्रतिशत ही खर्च हो पाता है. उन्होंने कहा कि सपनों का झारखंड बनाना कांग्रेस की सोच है.

सांसद श्री सहाय सीतु मिलन चौक पर कांग्रेस द्वारा आयोजित स्मृति सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 13 वर्षो में राज्य बरबाद हो गया है. अब इसे ठीक से संवारने की आवश्यकता है. भाजपा नेता नरेंद्र मोदी फेंकू नेता हैं. उनके पार्टी के ही लाल कृष्ण आडवानी प्रधानमंत्री बनने के लिए ट्रेन में चढ़े, पर उनका टिकट ही कन्फर्म नहीं हुआ.

श्री सहाय ने कहा कि दीपावली के बाद चांडिल अनुमंडल के पदाधिकारियों के साथ विकास से संबंधित बैठक कर जानकारी ली जायेगी. सभा को जिप उपाध्यक्ष देवाशीष राय के अलावा अनेक नेताओं ने भी संबोधित किया. मौके पर पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकु, पूर्व सांसद डीपी जामुदा, पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, जिप सदस्य माधव सिंह मानकी, जिप सदस्य दल गोविंद सिंह मुंडा, ललिता उरांव, अशोक माहतो, रमेश महतो, राजा, सीमा पात्र, बेबी सिंह, अशोक चौधरी, दिलीप प्रधान, रीना सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, डोमन सिंह मुंडा और पद्मलोचन गोप की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola