लोकप्रिय मुखिया थे धनसिंह सोय

Updated at : 01 Nov 2013 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
लोकप्रिय मुखिया थे धनसिंह सोय

मुखिया की अंतिम यात्र में शामिल हुए भाजपाई और पंचायत प्रतिनिधि खरसावां : मुखिया सह भाजपा नेता धन सिंह मुंडा की मौत की खबर मिलने के बाद भाजपा के कई नेता व पंचायत प्रतिनिधि घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही शोकाकुल परिवार को ढ़ढांस बंधाया. घटना स्थल पर मुख्य रूप […]

विज्ञापन

मुखिया की अंतिम यात्र में शामिल हुए भाजपाई और पंचायत प्रतिनिधि

खरसावां : मुखिया सह भाजपा नेता धन सिंह मुंडा की मौत की खबर मिलने के बाद भाजपा के कई नेता पंचायत प्रतिनिधि घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही शोकाकुल परिवार को ढ़ढांस बंधाया.

घटना स्थल पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, पूर्व विधायक गुलाव सिंह बानरा, युवा मोरचा के प्रदेश महासचिव उदय सिंहदेव, संगल सिजुई, दुलाल स्वांसी, डुमू गोप जमे रहे.

इसके अलावा उप प्रमुख रुप सिंह मुंडा, रुगुडीह मुखिया सह भाजपा अजजा मोरचा के जिलाध्यक्ष लखीराम मुंडा, रोलाहतु मुखिया लालमुनी मुंडा, छोटासेगोई की मुखिया लुदरी मुंडारी, बंदौलोहर मुखिया मनोज बांदिया पंचायत समिति सदस्य राजमुनी गागराई भी घटना स्थल पर जा कर पूरे मामले की जानकारी ली.

दिवंगत मुखिया धनसिंह सोय कुचाई के युवा लोकप्रिय मुखिया थे. पिछले पंचायत चुनाव में उन्होंने अच्छी भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी. लोगों की समस्याओं को वे अपनी समस्या समझ सुलझाने में जुट जाते थे. स्व सोय वर्तमान में तिलोपदा पंचायत के भाजपा संगठन के संयोजक थे. वे पूर्व में भाजपा अजजा मोरचा के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके है.

मिलेगा 20 हजार मुआवजा

घटना स्थल पर पहुंचे बीडीओ मुकेश मछुआ ने बताया कि मृतक मुखिया के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की राशि दी जायेगी. उन्होंने बताया कि यह राशि एकदो दिनों में मृतक के परिजनों को दे दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola