डायरिया से निबटने को जरूरी कदम उठाने का निर्देश

Updated at : 31 Oct 2013 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
डायरिया से निबटने को जरूरी कदम उठाने का निर्देश

खरसावां : खरसावां प्रखंड सभागार में बुधवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक बीडीओ मादेव प्रिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र में फैल रही डायरिया की स्थिति पर चर्चा की गयी तथा इसके रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रंग–रोगन करने […]

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां प्रखंड सभागार में बुधवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक बीडीओ मादेव प्रिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र में फैल रही डायरिया की स्थिति पर चर्चा की गयी तथा इसके रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रंगरोगन करने आवश्यक सामान की खरीदारी करने का निर्णय लिया गया. केंद्र के लिए पीपीआइयूसीडी मशीन खरीद कर इसकी सुविधा आम लोगों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. इस मशीन के माध्यम से प्रसव के बाद महिलाएं मनचाहे समय तक गर्भधारण से मुक्त हो सकती है.

साथ ही अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, साफसफाई, आवश्यक दवा का भंडारण रखने, दैनिक वाहन चालक की मजदूरी 194 रुपया प्रतिदिन करने, उपस्वास्थ्य केंद्र में डायरिया के लिए आवश्यक दवा का भंडारण करने तथा हर माह पंचायत मुख्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संगीता केरकेट्टा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश नंदिनी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वैद्यनाथ प्रधान, आयुष के सैफूल हक, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक आतिश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola