सूमो पलटने से महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

Updated at : 30 Oct 2013 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
सूमो पलटने से महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग के निकट मंगलवार को बारातियों को ले जा रही सूमो के पलटने से एक महिला की मौत हो गयी. सड़क दुर्घटना में सूमो पर सवार करीब आधा दर्जन अन्य यात्री भी घायल हो गय़े मृतक जमशेदपुर के आजाद नगर बारिश कॉलोनी निवासी खुर्शीदा बानु (22) है. दुर्घटना की […]

विज्ञापन

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग के निकट मंगलवार को बारातियों को ले जा रही सूमो के पलटने से एक महिला की मौत हो गयी. सड़क दुर्घटना में सूमो पर सवार करीब आधा दर्जन अन्य यात्री भी घायल हो गय़े मृतक जमशेदपुर के आजाद नगर बारिश कॉलोनी निवासी खुर्शीदा बानु (22) है.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा़ जानकारी के अनुसार जमशेदपुर बारिश कॉलोनी आजाद नगर से तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव शादी समारोह में जाने क्रम में दिरलौंग के निकट एनएच-33 पर टाटा सूमो अनियंत्रित हो लगभग 5 से 7 पलटी मारते हुए खेत में जा गिरा़ इस दुर्घटना में मौके पर 22 वर्षीय खुर्शीदा बानु की मौत हो गयी, जबकि सूमो में सवार अफरीदा बीवी, आसमुन परवीन, जसमीन कौशल, खलीदा खातून, सजीदा बीवी आदि घायल हो गय़े चौका पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया है़ पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola