चांडिल : डायरिया से एक बच्चे की मौत, कई पीड़ित

चांडिल : प्रखंड अंतर्गत धातकीडीह गांव में डायरिया की चपेट में आकर सोनू कर्मकार (7) की मौत विगत शुक्रवार को हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार से गांव में डायरिया फैलना शुरू हो गया था. शुक्रवार से बीमारी विकराल रूप धारण करने लगी. सोमवार तक गांव में एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया […]
चांडिल : प्रखंड अंतर्गत धातकीडीह गांव में डायरिया की चपेट में आकर सोनू कर्मकार (7) की मौत विगत शुक्रवार को हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार से गांव में डायरिया फैलना शुरू हो गया था.
शुक्रवार से बीमारी विकराल रूप धारण करने लगी. सोमवार तक गांव में एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ गये है. गांव के बेहुला कर्मकार (12), रोहिनी कर्मकार (4), मोनू कर्मकार (5), बाबू कर्मकार (3), गिडांग कर्मकार (63), कमला कर्मकार (65), छोटी किस्कू (5), विष्णु कर्मकार (12), रोहित महतो (5), जानकी देवी (45), गणोश महतो (35) व मानसी मांझी (5) डायरिया से पीड़ित हैं.
रोहिनी कर्मकार, मोनू कर्मकार व बाबू कर्मकार का चिलगू के निजी नर्सिग होम में इलाज चल रहा है. पांच मरीजों को जमशेदपुर में भरती कराया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी चिकित्सा की समुचित अभाव के कारण मरीज के इलाज में काफी कठिनाई हो रही है.
सोमवार को चांडिल के एसडीएम मंजूनाथ भयंत्री (आइएएस) व सीओ रवींद्र गागराई धातकीडीह गांव पहुंचे व स्थिति की जानकारी ली. चिलगु के निजी नर्सिग होम में भरती मरीजों को भी देखने गये. एएनएम वंदना द्वारा गांव में ओआरएस व डायरिया की दवा दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




