मेधावी छात्र सम्मानित

Updated at : 03 Oct 2013 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
मेधावी छात्र सम्मानित

गौड़ सेवा संघ का 22वां स्थापना दिवस मना सरायकेला/सीनी : सरायकेला प्रखंड के मुरूप पंचायत भवन में गौड़ सेवा संघ का 22वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी भाषा व संस्कृति होती है. समाज […]

विज्ञापन

गौड़ सेवा संघ का 22वां स्थापना दिवस मना

सरायकेला/सीनी : सरायकेला प्रखंड के मुरूप पंचायत भवन में गौड़ सेवा संघ का 22वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी भाषा संस्कृति होती है.

समाज के विकास के लिए संगठित और शिक्षित होना जरूरी है. इसके लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है. स्थापना दिवस समारोह को भाजपा नेता गणोश महाली के अलावा संघ के हरेकृ ष्णा प्रधान, रतिलाल प्रधान ने भी संबोधित किया. इसके पश्चात समाज के मेधावी छात्रों समाज के विकास उत्कृष्ट कार्य करनेवाले बुजुर्गो को सम्मानित किया गया.

मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष अशोक प्रधान, जिला उपाध्यक्ष मुरली प्रधान, काशी नाथ प्रधान, कृष्णा प्रधान के नागेश्वर प्रधान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola