कार्यशैली में सुधार लायें

Updated at : 27 Sep 2013 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यशैली में सुधार लायें

चांडिल विद्युत विभाग के समक्ष प्रदर्शन कर भाजपाइयों ने कहा चांडिल : अनुमंडल में व्याप्त बिजली की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग पर गुरुवार को भाजपा द्वारा चांडिल विद्युत विभाग के कार्यालय के समक्ष धरना–प्रदर्शन किया गया. भाजपा नेता साधु चरण महतो के नेतृत्व में आयोजित इस धरना–प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता समेत दर्जनों ग्रामीण […]

विज्ञापन

चांडिल विद्युत विभाग के समक्ष प्रदर्शन कर भाजपाइयों ने कहा

चांडिल : अनुमंडल में व्याप्त बिजली की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग पर गुरुवार को भाजपा द्वारा चांडिल विद्युत विभाग के कार्यालय के समक्ष धरनाप्रदर्शन किया गया.

भाजपा नेता साधु चरण महतो के नेतृत्व में आयोजित इस धरनाप्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए.

मौके पर श्री महतो ने कहा कि बिजली विभाग के पदाधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लायें. वरना जनता सीधी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा मीटर आपूर्ति किये जाने के बाद भी उपभोक्ताओं को मीटर नहीं दिया जा रहा है. धरनाप्रदर्शन उपरांत पार्टी ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक के नाम विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग पर कार्यपालक अभियंता को मांग पत्र सौंपा.

धरना प्रदर्शन को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, धरनी सिंह मुंडा, दीपु जायसवाल, भोला सिंह सरदार, ठाकुर दास महतो, बनु सिंह, बलराम महतो, रेखा महतो आदि ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर खुदी सिंह सरदार, मनोज महतो, सच्चिदानंद महतो, अनिल गोप, प्रकाश सतपति, महेश कालिंदी, दिलीप समेत सैकड़ों महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola