चांडिल : बंद जविप्र दुकानों को नोटिस

चांडिल : सरकार द्वारा जन वितरण प्रणाली के दुकानों के लिए माह का 15 और 25 तारीख को चावल दिवस के रूप में घोषित किया गया है. इस अवसर पर जविप्र के दुकानों की जानकारी लेने के लिए बुधवार को पदाधिकारियों ने दुकानों का निरीक्षण किया. चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री ने भूमि सुधार […]
चांडिल : सरकार द्वारा जन वितरण प्रणाली के दुकानों के लिए माह का 15 और 25 तारीख को चावल दिवस के रूप में घोषित किया गया है. इस अवसर पर जविप्र के दुकानों की जानकारी लेने के लिए बुधवार को पदाधिकारियों ने दुकानों का निरीक्षण किया.
चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री ने भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी को अनुमंडल क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण का निर्देश दिया था.
इस दौरान अनुमंडल क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के कई दुकानें बंद पायी गयी. इस संबंध में एसडीएम श्री भजंत्री ने कहा कि बंद पाये जाने वाले दुकानदारों को नोटिस भेजा जायेगा और दुकान बंद रखने का कारण पूछा जायेगा. उन्होंने कहा कि दोषी पाये जाने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
श्री भजंत्री ने कहा कि सरकार ने लाभुकों के लिए महीने में दो निश्चित तिथि घोषित की है, इस दिन लाभुकों को निश्चित रूप से अनाज दिया जाना है. दोनो तिथियों को जन वितरण प्रणाली के दुकान निश्चित रूप से खुला रहना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




