जिले में विश्वकर्मा और मनसा पूजा की धूम

Updated at : 19 Sep 2013 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में विश्वकर्मा और मनसा पूजा की धूम

सरायकेला–खरसावां : जिले में विश्वकर्मा पूजा और मनसा पूजा की धूम है. खरसावां–कुचाई में विश्वकर्मा पूजा की धूम मची हुई है. मंगलवार को शुरू हुई शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की जगह–जगह प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. सरायकेला–खरसावां में तीन सौ से अधिक स्थानों पर पूजा अर्चना की गयी है. खरसावां के बुरुडीह […]

विज्ञापन

सरायकेलाखरसावां : जिले में विश्वकर्मा पूजा और मनसा पूजा की धूम है. खरसावांकुचाई में विश्वकर्मा पूजा की धूम मची हुई है. मंगलवार को शुरू हुई शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की जगहजगह प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है.

सरायकेलाखरसावां में तीन सौ से अधिक स्थानों पर पूजा अर्चना की गयी है. खरसावां के बुरुडीह अभिजीत स्टील प्लांट परिसर में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास से की गयी. खरसावां के चांदनी चौक बस स्टैंड में मैक्सी टैक्सी संघ की ओर आकर्षक प्रतिमा पंडाल बनाया गया है.

खरसावां के पीएनबी चौक में बिजली मिस्त्रियों द्वारा भी भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है. यहां विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यहां भगवन विश्वकर्मा की पूजा पांच दिनों तक की जायेगी. सरायकेला के गैरेज मोड़, सीनी, दुगनी, कोलाबिरा, कालियाडुंगरी समेत कई स्थानों पर भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है.

इसके अलावा सभी वाहन मालिक, लघु उद्योग के संचालन, छोटे दुकानदार अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रतिमा स्थापित कर शिल्पदेव की पूजा की गयी. खरसावां के राजकीय पॉलिटेक्निक बुरुडीह स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में भी भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है.

इधर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में धूमधाम विश्वकर्मा एवं मां मनसा पूजा का आयोजन किया गया. मौके पर छाता मेला का भी आयोजन किया गया. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर चांडिल, चौका, मुखिया होटल, चांडिल गोलचक्कर समेत बस स्टैंडों में और कारखानों में प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. सरायकेला, खरसावां समेत सीनी, कुचाई आसपास के क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से संपन्न हुई.

सरायकेला में अधिकांश चौकचौराहों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी थी. सरायकेला के टैक्सी स्टैंड, पट्टनायक टोला, गैरेज चौक आदि स्थानों पर पूजा की गयी. सीनी कोलेबिरा में भी विश्वकर्मा पूजा की धूम रही.

छाता मेला लगा

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में विश्वकर्मा छाता मेला की धूम रही. चांडिल, नीमडीह, कुकड़ु ईचागढ़ प्रखंड के विभिन्न छोटेबड़े उद्योगों एवं गैरेज आदि स्थानों पर धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कई जगह पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर चांडिल डैम में काफी भीड़ रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola