नौकरी दो और जमीन लो

टाटा पावर के प्रस्तावित प्लांट पर ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा नीमडीह : कुकडु प्रखंड के तिरुलडीह में तीन गुणा 660 मेगावाट के सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट लगाने की योजना प्रस्तावित है. प्रस्तावित प्लांट को लेकर शनिवार को प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय नतूनडीह–कुदा के प्रांगण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. […]
टाटा पावर के प्रस्तावित प्लांट पर ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा
नीमडीह : कुकडु प्रखंड के तिरुलडीह में तीन गुणा 660 मेगावाट के सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट लगाने की योजना प्रस्तावित है. प्रस्तावित प्लांट को लेकर शनिवार को प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय नतूनडीह–कुदा के प्रांगण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया.
प्लांट के लिए जमीन लीज, बंदोबस्ती एवं भू–अजर्न के लिए आयोजित इस ग्राम सभा की अध्यक्षता अंचलाधिकारी रामचंद्र भगत ने की. ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को रखते हुए एक स्वर में नौकरी दो और जमीन लो की आवाज बुलंद की.
मौके पर मुखिया सह चौड़ा के ग्राम प्रधान ने सही मुआवजा, नौकरी, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की मांग रखी. वहीं जिप सदस्य अशोक साहु ने भी मुअवजा एवं नौकरी की मांग रखी. इदरीस अंसारी, हाजी बरकातुल्ला, सरफुरुद्दीन अंसारी, ग्राम प्रधान राजेन सिंह मुंडा, सागर महतो, मुखिया तिरुलडीह सुभद्रा सिंह, अमिरुद्दीन अंसारी ने भी अपनी बातें रखी.
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए टाटा पावर के प्रबंधक डी संतरा ने कहा कि ग्रामीणों की सहमति के बिना कंपनी नहीं लग सकती है. उन्होंने कहा कि सभी गांव के बीच एक समिति गठन किया जायेगा, जो प्रभावित लोगों को नौकरी समेत आदि सुविधाएं दिलाने में कंपनी की मदद करेगी.
ग्रामीणों ने मांग पत्र सौंपा
ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधक के नाम एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में टाटा पावर का नाम चौड़ा पावर प्लांट करने, मुख्य गेट चौड़ा में करने, जमीन का उचित मूल्य सह विस्थापित नीति लागू करने, प्रत्येक जमीनदाताओं को नौकरी देने, गांव को विस्थापित होने से मुक्त रखने, सभी दखलदारों को जमीन रजिस्ट्री कराने, मेडिकल सुविधा देने, चौड़ा में कार्यालय खोलने, लिखित एकरारनामा करने, जमीनदाताओं को पेंशन सुविधा देने आदि ग्यारह सूत्री मांगें रखी. इस अवसर पर प्रस्तावित टाटा पावर के प्रबंधक डी, संतरा, डीएसपी राम चंद्र राम, कुकड़ु के बीडीओ, सीआइ विनोद ओझा, मुखिया शंकर सिंह मुंडा, राजेन मुंडा, सुभद्रा मुंडा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




