डायरिया से एक की मौत, दो पीड़ित

चिकित्सा टीम भेजी गयी गांव सरायकेला : प्रखंड के धातकीडीह गांव में डायरिया से पीड़ित एक महिला की मौत हो गयी है. एक अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. धातकीडीह एवं बड़ालुपुंग गांव में डायरिया से कुछ लोग पीड़ित हैं. धातकीडीह गांव की डायरिया पीड़ित उर्मिला मुदी की मौत अस्पताल ले जाने […]
चिकित्सा टीम भेजी गयी गांव
सरायकेला : प्रखंड के धातकीडीह गांव में डायरिया से पीड़ित एक महिला की मौत हो गयी है. एक अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. धातकीडीह एवं बड़ालुपुंग गांव में डायरिया से कुछ लोग पीड़ित हैं. धातकीडीह गांव की डायरिया पीड़ित उर्मिला मुदी की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी है, जबकि प्रतिमा मुदी (26) का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहा है.
धातकीडीह के ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात अचानक दोनों को उलटी व दस्त होने लगी. बड़ालुपुंग गांव में हेमा महतो नामक महिला भी डायरिया से पीड़ित बतायी जा रही है. उसका इलाज भी सदर अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




