देवा हो देवा, गणपति देवा, तुझसे से बढ़ कर कौन

Updated at : 10 Sep 2013 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
देवा हो देवा, गणपति देवा, तुझसे से बढ़ कर कौन

खरसावां : सरायकेला–खरसावां जिले में सोमवार को गणोश चतुर्थी के दिन जगह–जगह गली–मुहल्लों में प्रभु सिद्धि–विनायक की पूजा–अर्चना की गयी. गणोश पूजा के मौके पर खरसावां, कुचाई, सरायकेला समेत आसपास के गांवों में कई भव्य पंडाल की स्थापना की गयी है. पंडालों में प्रभु गणपति की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गयी है. जिले के विभिन्न […]

विज्ञापन

खरसावां : सरायकेलाखरसावां जिले में सोमवार को गणोश चतुर्थी के दिन जगहजगह गलीमुहल्लों में प्रभु सिद्धिविनायक की पूजाअर्चना की गयी. गणोश पूजा के मौके पर खरसावां, कुचाई, सरायकेला समेत आसपास के गांवों में कई भव्य पंडाल की स्थापना की गयी है.

पंडालों में प्रभु गणपति की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गयी है. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 15 सौ स्थानों पर गणपति की पूजाअर्चना की जा रही है. जिले के अधिकांश विद्यालयों में भी बुद्धि दाता गणोश भगवान की पूजाअर्चना की जा रही है. विद्यालयों में पूजाअर्चना तक बच्चे उपवास में रह कर पूजाअर्चना की.

कुचाई, दलभंगा, रिडींग साहेबगंज के सीआरपीएफ कैंप में सात दिवसीय गणपति उत्सव का आयोजन किया गया है. बुढ़ीतोपा में स्थापित भगवान गणोश की 10 फिट की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी है.

चांडिल में पूजा की धूम

नीमडीह. चांडिल अनुमंडल में विघ्ननाशक भगवान गणोश जी की पूजा की धूम रही. चिलगु पुनर्वास स्थल पर यंग ब्वायज क्लब द्वारा बनाया गया भव्य पूजा पंडाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है. कल मंगलवार की रात आठ बजे से जमशेदपुर के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा.

पूजा का आयोजन क्लब केसदस्य मंटू, विवेक, देवाशीष, नारायण, राजकुमार, गुरुचरण, नरेन, जगदीश आदि द्वारा किया जा रहा है. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन चांडिल बांध विस्थापित एकता मंच के संयोजक साधुचरण महतो फीता काट कर करेंगे. चांडिल बाजार में सार्वजनिक कमेटी द्वारा गणोश पूजा का आयोजन किया गया है.

राजनगर में पूजा शुरू

राजनगर. राजनगर प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार बरेही, गाजीडीह, कालाझरना, पाटा हेंसल, हेंसल एवं बी कुटूंग में भी गणोश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस पूजा के अवसर पर भाजपा नेता गणोश माहली उपस्थित हुए. कई गांवों में गणोश पूजा सुबह से ही शुरू हो गया.

गणोश पूजा के अवसर पर प्रतिमा के साथ भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. राजनगर मुख्य बाजार में डिजिटल पार्क आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. गणोश पूजा में पुरुष के साथ ही बच्चों में भी उत्साह देखा गया. पूजा का बुधवार को प्रतिमा का विसजर्न किया जायेगा.

उदय संघ पूजा पंडाल उद्घाटित

सरायकेला. स्थानीय थाना चौक में उदय संघ द्वारा आयोजित पूजा पंडाल का उदघाटन भाजपा नेता गणोश महाली ने फीता काट कर किया. संघ द्वारा वहां आकर्षक पंडाल भव्य प्रतिमा स्थापित किया गया है. उदघाटन समारोह को संबोधित करते श्री महाली ने कहा कि भगवान हमारे आराध्य देव हैं. कोई भी काम शुरू करने से पूर्व भगवान गणोश को आह्वान किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola