सात लाख की अनानस की खेती बेकार

Updated at : 03 Sep 2013 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
सात लाख की अनानस की खेती बेकार

प्रयोग के तौर पर पहली बार 14 हजार अनानस के पौधे लगाये गये थे सरायकेला : सिरकारी योजनाएं तो बनती हैं परंतु अधिकांश योजनाएं सही मॉनीटरिंग के अभाव में सफल नहीं हो पाती. जिला में पहली बार प्रयोग की तौर पर की गयी अनानास की खेती की यही हाल है. जिला कृषि कार्यालय परिसर में […]

विज्ञापन

प्रयोग के तौर पर पहली बार 14 हजार अनानस के पौधे लगाये गये थे

सरायकेला : सिरकारी योजनाएं तो बनती हैं परंतु अधिकांश योजनाएं सही मॉनीटरिंग के अभाव में सफल नहीं हो पाती. जिला में पहली बार प्रयोग की तौर पर की गयी अनानास की खेती की यही हाल है.

जिला कृषि कार्यालय परिसर में दो एकड़ भूभाग पर की जा रही अनानास की खेती देखरेख के अभाव में बरबाद हो गयी है. खेत में उग आये घास से अनानास के पौधे मानो छिप गये हैं. स्थिति यह है कि पौधों के पत्ते हरे रंग के बजाय लाल हो गये हैं, जिससे विभाग के अनानास की खेती करने की योजना पर प्रश्न चिह्न् लग गया है.

गौरतलब है कि इस वर्ष जिला उद्यान विभाग की ओर से दो एकड़ पर अनानास की खेती करने की योजना थी. योजना के तहत कुल चौदह हजार अनानास के पौधे लगाये गये, जो अब बरबाद हो गये हैं.

अठारह माह में तैयार होता है अनानास

अनानास के पौधे कुल अठारह माह में तैयार होते है. पौधे मुख्यत: फरवरी माह में लगाये जाते हैं और यह सितंबर माह तक पूर्ण रूप से तैयार हो जाता है, परंतु यहां बारह माह से अधिक हो गये हैं, बावजूद पौधों का विकास सही तरीके से नहीं हो पाया है. वैसे एक बीज से अनानास के तीन चार तक पौधे निकलते हैं. इसमें तो एक बीज में एक ही पौधे निकले हुए हैं वे भी सही तरीके से नहीं बढ़ सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola