मानकी बने अध्यक्ष

पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव. 268 मतों से जीते सरायकेला : जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन का मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देर रात संपन्न हुए मतगणना में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मानकी बांकीरा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश गिरी को एकतरफा मुकाबले में 268 मतों से पराजित कर दिया. विजेता प्रत्याशी […]
पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव. 268 मतों से जीते
सरायकेला : जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन का मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देर रात संपन्न हुए मतगणना में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मानकी बांकीरा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश गिरी को एकतरफा मुकाबले में 268 मतों से पराजित कर दिया.
विजेता प्रत्याशी बांकिरा को कुल 449 मत मिले, जबकि रमेश गिरी को 181, तीसरे स्थान पर रहे राजेश मुमरू को 131 मत मिले. जिला पुलिस कार्यालय में शुक्रवार देर रात लगभग दस बजे मतगणना शुरू हुई, जो दो बजे तक चली. मतगणना के पश्चात पर्यवेक्षक विनय कुमार ने विजयी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. अध्यक्ष पद पर मानकी बांकिरा के विजयी होने पर समर्थकों ने जम कर नारे लगाये और नवनिर्वाचित अध्यक्ष बांकीरा को जीत की बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




