सभी लोस सीट पर देंगे प्रत्याशी: अरविंद

Updated at : 01 Sep 2013 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
सभी लोस सीट पर देंगे प्रत्याशी: अरविंद

सरायकेला : अग्रसेन भवन धर्मशाला में झाविमो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य से उपस्थित विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी. इसके लिए किसी भी दल के साथ समझौता नहीं किया जायेगा. पार्टी अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव […]

विज्ञापन

सरायकेला : अग्रसेन भवन धर्मशाला में झाविमो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य से उपस्थित विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी. इसके लिए किसी भी दल के साथ समझौता नहीं किया जायेगा. पार्टी अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी.

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जायें. पार्टी के केंद्रीय सदस्य कृष्णा गागराई ने कहा कि पार्टी को पंचायत बूथ स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है, इसके लिए कार्यकर्ता समर्पित हो कार्य करें और संगठन को मजबूत बनायें. बैठक में झाविमो नेता सीताराम बारी, राजीव साहु, कोल्हान प्रभारी हीरालाल यादव, दिलीप शंकर आचार्य, सुशील महतो, शानो दास, बीएन सिंह के अलावा कई उपस्थित थे.

संतोष झाविमो में शामिल

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सह खरसावां के झूमर कलाकार संतोष महतो ने अपने समर्थकों संग झाविमो की सदस्यता ग्रहण कर ली. पार्टी के उपनेता सह विधायक अरविंद सिंह केंद्रीय सदस्य कृष्णा गागराई ने उन्हें माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया. इसके पश्चात श्री महतो ने कहा कि झाविमो से जुड़ कर संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत करने का काम करूंगा. उन्होंने कहा कि भाजपा में उपेक्षित होने के कारण इस्तीफा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola