विशेष राज्य का दर्जा के लिए आजसू का आंदोलन

राजनगर : आजसू पार्टी द्वारा झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन किया जायेगा, जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गयी है.इसके तहत दीवार लेखन आजसू राजनगर प्रखंड प्रभारी दिलीप महतो के नेतृत्व में शुरू कर दिया गया है, जो 29 अगस्त तक चलेगा. इसके अलावा 30 अगस्त को जिला मुख्यालय पर उपवास, […]
राजनगर : आजसू पार्टी द्वारा झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन किया जायेगा, जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गयी है.इसके तहत दीवार लेखन आजसू राजनगर प्रखंड प्रभारी दिलीप महतो के नेतृत्व में शुरू कर दिया गया है, जो 29 अगस्त तक चलेगा.
इसके अलावा 30 अगस्त को जिला मुख्यालय पर उपवास, एक सितंबर से जेएसएस द्वारा प्रत्येक जिला में सेमिनार, सितंबर के पहले सप्ताह में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं योजना आयोग को स्मरण पत्र, 13 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में उपवास, 21 से 27 सितंबर तक अधिकार यात्रा का प्रथम चरण, दो अक्तूबर को मानव श्रृंखला, 15 नवंबर को अधिकार पंचायत रामलीला मैदान दिल्ली में अधिकार यात्रा द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण 11 फरवरी को झारखंड लोक महापंचायत मोहराबादी मैदान रांची में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




