बिना एनओसी के केबल बिछा रही कंपनी

Updated at : 23 Aug 2013 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
बिना एनओसी के केबल बिछा रही कंपनी

चक्रधरपुर : नगर पर्षद से बगैर एनओसी लिए ही एक निजी मोबाइल कंपनी द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल लगाने के लिए गड्ढा खोदा गया है. जिससे बीएसएनएल सेवा भी ठप हो गयी है. निजी मोबाइल कंपनी के ठेकेदारों द्वारा वार्ड संख्या 4 दंदासाई, रानी स्कूल रोड, पुरानी बस्ती, कुदलीबाड़ी होते हुए मारवाड़ी […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : नगर पर्षद से बगैर एनओसी लिए ही एक निजी मोबाइल कंपनी द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल लगाने के लिए गड्ढा खोदा गया है. जिससे बीएसएनएल सेवा भी ठप हो गयी है.

निजी मोबाइल कंपनी के ठेकेदारों द्वारा वार्ड संख्या 4 दंदासाई, रानी स्कूल रोड, पुरानी बस्ती, कुदलीबाड़ी होते हुए मारवाड़ी स्कूल के पास से केबुल बिछाया जा रहा है. जिससे सड़क के किनारे गड्ढे खोद कर मिट्टी सड़क के बीच डाल दिया जा रहा है. जिसके आवाजाही करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी जम जा रहा है, इतना ही नहीं संतोषी मंदिर के समीप तीन स्थानों पर भी गड्ढा खोदा गया है. जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. परंतु इस ओर किसी पदाधिकारी या अधिकारी का ध्यान नहीं है.

बीएसएनएल केबुल को भी काट दिया गया है. कुछ दिन पहले एक तीन साल की बच्ची गड्ढे में गिर कर मर गयी थी. इस संबंध में जब नगर पर्षद अध्यक्ष रोशनी टोप्पो से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नगर पर्षद द्वारा एनओसी नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि चाईबासा से ही एनओसी लेना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola