हाइवा चालक की मौत

सरायकेला–कांड्रा सड़क पर ट्रेलर और हाइवा में टक्कर सरायकेला : सरायकेला–कांड्रा मार्ग पर दुगनी गांव के समीप ट्रेलर एवं हाइवा की सीधी टक्कर हो गयी, जिसमें हाइवा चालक विजय कुमार महतो की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार सरायकेला–कांड्रा सड़क का निर्माण […]
सरायकेला–कांड्रा सड़क पर ट्रेलर और हाइवा में टक्कर
सरायकेला : सरायकेला–कांड्रा मार्ग पर दुगनी गांव के समीप ट्रेलर एवं हाइवा की सीधी टक्कर हो गयी, जिसमें हाइवा चालक विजय कुमार महतो की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
घटना मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार सरायकेला–कांड्रा सड़क का निर्माण करा रही जीकेसी कंपनी की हाइवा (संख्या जेएच 08बी 8809) गिट्टी लेकर कांड्रा की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर (संख्या एनएल 01जी 3892) से सीधी भिड़त हो गयी, जिसमें हाइवा चालक की घटना स्थल पर मौत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का इंजन अलग हो कर लगभग एक सौ फीट दूर चला गया, जबकि हाइवा के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी बीपी महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर घायल ट्रेलर चालक को अन्य ट्रेलर चालक द्वारा ले जाया गया. मृतक गिरिडीह जिला का रहने वाला था और जीकेसी कंपनी में वाहन चालक का कार्य करता था. घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन सरायकेला पहुंच गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




