आठ शिक्षकों के वेतन निकासी पर रोक

Updated at : 22 Aug 2013 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
आठ शिक्षकों के वेतन निकासी पर रोक

असैनिक कार्य पूरा नहीं करने पर बीइइओ ने की कार्रवाई खरसावां : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वैद्यनाथ प्रधान ने असैनिक कार्य समय पर पूरा नहीं करने व असैनिक कार्य में लापरवाही बरतने वाले आठ प्रधान शिक्षकों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है. श्री प्रधान ने अगस्त माह के वेतन निकासी पर रोक लगा […]

विज्ञापन

असैनिक कार्य पूरा नहीं करने पर बीइइओ ने की कार्रवाई

खरसावां : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वैद्यनाथ प्रधान ने असैनिक कार्य समय पर पूरा नहीं करने असैनिक कार्य में लापरवाही बरतने वाले आठ प्रधान शिक्षकों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है.

श्री प्रधान ने अगस्त माह के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है. साथ ही असैनिक कार्य पूरा नहीं करने के मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा है. श्री प्रधान ने बताया कि यूएचएस पदमपुर के बुधराम गोप, यूएमएस गोंदपुर के देवनीष बानरा, यूएमएस सिलपींगदा के जयराम पुरती, यूएमएस सरगीडीह के आनंद महतो, एमएस आमदा के उमापद महतो, एमएस चिलकु के मुचराय मंडल, यूएमएस बागरायडीह के फागु मांझी यूएमएस पतपत के एसके नायक का अगस्त माह के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है.

बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान ने बताया कि असैनिक कार्य संबंधित कार्यो की जानकारी भी इन प्रधान शिक्षकों ने नहीं दी है, इसी कारण ही कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola