अपनों ने ही कर दिया बेगाना

Updated at : 18 Aug 2013 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
अपनों ने ही कर दिया बेगाना

चाईबासा : ग्रामीणों द्वारा डायन का आरोप लगाकर मार डालने की साजिश से बच निकले सारंडा के दो परिवार के सदस्य न्याय की फरियाद लेकर शनिवार को एसपी के पास पहुंचे. हालांकि ये पीड़ित एसपी को अपनी पीड़ा नहीं बता सके लेकिन उन्होंने अपनी शिकायत जरूरत उन तक पहुंचाने का प्रयास किया. पीड़ित परिवार के […]

विज्ञापन

चाईबासा : ग्रामीणों द्वारा डायन का आरोप लगाकर मार डालने की साजिश से बच निकले सारंडा के दो परिवार के सदस्य न्याय की फरियाद लेकर शनिवार को एसपी के पास पहुंचे. हालांकि ये पीड़ित एसपी को अपनी पीड़ा नहीं बता सके लेकिन उन्होंने अपनी शिकायत जरूरत उन तक पहुंचाने का प्रयास किया.

पीड़ित परिवार के सदस्य सायुन लुगुन ने बताया कि गांव के पुजारी अभिराम हेडे, ग्राम सभा के सचिव ईशु कोंगाडी, स्टीफन पुरती और अन्य उसकी मां मुक्ता लुगुन को डायन बिसाही का आरोप लगाकर प्रताड़ित करते रहे थे. 17 जुलाई को भी इन लोगों ने स्टीफन पुरती की अध्यक्षता में काशीगढ़ गांव के बीच स्थित आम पेड़ के नीचे ग्राम सभा की बैठक बुलायी.

जिसमें उसकी मां मुक्ता को सामूहिक रुप से डायन करार देकर दंडित करने का फरमान जारी किया गया. इन लोगो के निर्देश पर गांव के सेलेम हेंडे, मनोज सामड, संतोष सामड, मंगरा नाग, लोधेया हेम्ब्रम पाकु नाग ने उसकी मां की लाठी डंडे से पिटाई की. जिसके कारण उसकी मां का सिर फट गया. मारपीट का विरोध करने पर उन लोगों ने उसके साले सामुएल भुईयां के साथ भी मारपीट की.

इस घटना की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी पोडाहाट चक्रधरपुर से की गयी थी. लेकिन उनकी शिकायत पर ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई. जिसके कारण 30 जुलाई की शाम छह गांव के पुजारी अभिराम हेडे के अगुवाई में आये ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट कर गांव से खदेड़ दिया. उनके घरों से सामान बाहर निकाल कर फेंक दिया. जान बचाने के लिये गांव से भागे इस परिवार के मुखिया प्रभुशरण लागुन, भाई अमृत लागुन, भाई सुदन लागुन तथा उसकी पत्नी मानो लागुन की कोई सूचना नहीं है.

जबकि सायुन, उसकी मां मुक्ति तथा पत्नी बासंती बच्च सुशील अपने परिवार से मिलने तथा न्याय के लिये भट रहा है. दूसरी ओर सायुन के परिवार को मदद करने के कारण उसकी सास पाउलीन भुईयां, डेढ़ सास मोनिका भुईयां तथा साला सामुयल भुईयां को गांव छोड़ना पड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola