मैं टिकट के लिए नहीं पार्टी के लिए कार्य करती हूं : मीरा मुंडा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2019 9:55 PM
सरायकेला : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पिछले दो सप्ताह से लगातार खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीनी, गम्हरिया व कुचाई के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पार्टी प्रत्याशी जवाहर लाल बानरा के पक्ष में […]
सरायकेला : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पिछले दो सप्ताह से लगातार खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीनी, गम्हरिया व कुचाई के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पार्टी प्रत्याशी जवाहर लाल बानरा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया.
उन्होंने कहा कि मैं टिकट के लिए नहीं, बल्कि पार्टी के लिए कार्य करती हूं. उन्होंने कहा कि खरसावां विस क्षेत्र से भी एक कमल रांची भेजकर राज्य में भाजपा की सरकार बनानी है. मौके पर जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. दूसरी ओर घाटशिला के निवर्तमान विधायक लक्ष्मण टुडू ने भी खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर प्रचार प्रसार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










