खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता रविवार से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2019 9:44 PM
– 432 मेडल के लिए निशाना साधेंगे 650 तीरंदाज – प्रतियोगिता में 18 जिला व नौ यूनिट के तीरंदाज – राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे प्रतियोगिता का उदघाटन सचिन्द्र कुमार दाश,खरसावां खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में 27 जनवरी से 13वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू होगी. प्रतियोगिता का उद्धाटन करने के […]
– 432 मेडल के लिए निशाना साधेंगे 650 तीरंदाज
– प्रतियोगिता में 18 जिला व नौ यूनिट के तीरंदाज
– राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे प्रतियोगिता का उदघाटन
सचिन्द्र कुमार दाश,खरसावां
खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में 27 जनवरी से 13वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू होगी. प्रतियोगिता का उद्धाटन करने के लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी खरसावां पहुंचेंगी. मौके पर झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहेंगे. इस राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अब तक 18 जिला व नौ यूनिट के करीब 650 तीरंदाजों पहुंचने की बात कही जा रही है. इसके अलावा टेक्नीकल टीम के करीब एक सौ सदस्य भी पहुंचेंगे.
26 जनवरी से तीरंदाजों का पहुंचना शुरू होगा. इसकी तैयारी को लेकर खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन के सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में 650 तीरंदाज कुल 432 मेडल के लिए निशाना साधेंगे.
इसमें 144 सेट स्वर्ण, रजत व कांस्य पुरस्कार शामिल है. प्रतियोगिता में मीनी, सब जूनियर, जूनियर व सिनीयर वर्ग के इंडियन राउंड, कंपाउड राउंड व रिकर्व राउंड के खेलों का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में देश के सभी नामी गिरामी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज भी खरसावां पहुंचेंगे.
शुक्रवार को आयोजित बैठक में मुख्य रूप से खिलाड़ियों के आवास, भोजन से लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया गया. आयोजन समिति का गठन कर सदस्यों में दायित्व का बांटवारा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










