ePaper

खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 27 जनवरी से

Updated at : 17 Jan 2019 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 27 जनवरी से

– राज्य के 21 जिला व तीन यूनिट की टीम के 600 तीरंदाज लेंगे हिस्सा सचिन्द्र कुमार दाश, खरसावां 13वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी सरायकेला-खरसावां जिला करेगा. खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आगामी 27 से 30 जनवरी से तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता में 21 जिला व तीन यूनिट की तीरंदाजी […]

विज्ञापन

– राज्य के 21 जिला व तीन यूनिट की टीम के 600 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

सचिन्द्र कुमार दाश, खरसावां

13वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी सरायकेला-खरसावां जिला करेगा. खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आगामी 27 से 30 जनवरी से तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता में 21 जिला व तीन यूनिट की तीरंदाजी टीमें हिस्सा लेंगी. इसकी जानकारी सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा ने खरसावां के आरसीडी गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी.

मीरा मुंडा ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के करीब छह सौ तीरंदाज भाग लेंगे. राज्य के सभी नामी गिरामी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज भी खरसावां पहुंचेंगे. 26 जनवरी से तीरंदाजों का पहुंचना शुरू हो जायेगा. तीरंदाजों के रहने के लिए व्यवस्था कर दी गयी है. 27 जनवरी को प्रतियोगिता का उद्धाटन तथा 30 जनवरी को समापन होगा. उद्धाटन के लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व समापन समारोह के लिए खेल मंत्री अमर बाउरी को मुख्‍य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है.

प्रतियोगिता में मीनी, सब जूनियर, जूनियर व सिनीयर वर्ग के इंडियन राउंड, कंपाउंड राउंड व रिकर्व राउंड के खेलों का आयोजन किया जायेगा. मीरा मुंडा ने बताया कि 13वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड तीरंदाजी संघ व जिला प्रशासन के सहयोग से किया जायेगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गयी है. अर्जुना स्टेडियम को भी दुरुस्त किया गया है. पत्रकार वार्ता में जिला तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंगल सोय, सचिव सुमंत चंद्र मोहंती, सह सचिव उदय सिंहदेव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola