सावन की पहली सोमवारी आज शिवालय सज-धज कर तैयार

खरसावां : शिव आराधना का पावन माह सावन रविवार को शुरू हो गया है. रविवार को पू़र्णिमा के दिन मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे. 10 जुलाई को सावन की पहली सोमवारी है. इस मौके पर सरायकेला, खरसावां व आस-पास के क्षेत्रों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ […]
खरसावां : शिव आराधना का पावन माह सावन रविवार को शुरू हो गया है. रविवार को पू़र्णिमा के दिन मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे. 10 जुलाई को सावन की पहली सोमवारी है. इस मौके पर सरायकेला, खरसावां व आस-पास के क्षेत्रों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमडेगी.
सावन की पहली सोमवारी पर भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए शिवालयों में सुबह से ही भक्त जुटने लगेंगे. क्षेत्र के करीब एक दर्जन शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. श्रावण को लेकर विभिन्न मंदिरों की रंगाई-पुताई करायी गयी है. खरसावां के रामगढ़, बाजारसाही, कुम्हारसाही, राजबाड़ी, फॉरेस्ट कॉलोनी, ब्लॉक कॉलोनी, खेजुरदा, बड़गांव, बुरुडीह आदि मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




