मंदिरों में हजारों श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

Updated at : 10 Jul 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
मंदिरों में हजारों श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

सरायकेला : सावन की पहली सोमवारी को लेकर सरायकेला खरसावां के शिवालयों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. भक्त सावन से पहले सोमवार को बोल बम के नारों के साथ भगवान शिव को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना करेंगे. सरायकेला शहरी क्षेत्र में माजनाघाट के पंचमुखी शिवमंदिर, कुदरसाही मंदिर में अधिक भीड़ होती है. यहां […]

विज्ञापन

सरायकेला : सावन की पहली सोमवारी को लेकर सरायकेला खरसावां के शिवालयों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. भक्त सावन से पहले सोमवार को बोल बम के नारों के साथ भगवान शिव को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना करेंगे. सरायकेला शहरी क्षेत्र में माजनाघाट के पंचमुखी शिवमंदिर, कुदरसाही मंदिर में अधिक भीड़ होती है. यहां भक्त खरकई नदी से जल उठा कर देवाधिदेव महादेव को अर्पित करते हैं. सावन में सोमवार को लेकर शिवालयों में साफ सफाई से लेकर रंग रंगोन का काम पूरा हो चुका है,

ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो. इसके अलावा गुदड़ी बाजार, मौसीबाड़ी के निकट, गेस्ट हाउस, सुवर्णरेखा कॉलोनी, तितिरबिला खरसावां के रामगढ़, बाजार साही, देवली, हांसदा, गीतिलता, राजनगर के भीमखंदा सहित अन्य शिवालयों में भी भक्त जलाभिषेक करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola