एप्रोच रोड नहीं होने से बेकार है करोड़ों का पुल

Updated at : 07 Jul 2017 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
एप्रोच रोड नहीं होने से बेकार है करोड़ों का पुल

सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग में बन कर तैयार है संजय नदी पर पुल विस में उठ चुका है मामला, लेकिन समय पर नहीं बना एप्रोच रोड सरायकेला/खरसावां : सरायकेला-खरसावां मुख्य सड़क पर खापरसाई के पास संजय नदी पर बना पुल एप्रोच रोड के अभाव में बेकार साबित हो रहा है. यहां पुल निर्माण एक साल पूर्व […]

विज्ञापन

सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग में बन कर तैयार है संजय नदी पर पुल

विस में उठ चुका है मामला, लेकिन समय पर नहीं बना एप्रोच रोड
सरायकेला/खरसावां : सरायकेला-खरसावां मुख्य सड़क पर खापरसाई के पास संजय नदी पर बना पुल एप्रोच रोड के अभाव में बेकार साबित हो रहा है. यहां पुल निर्माण एक साल पूर्व ही पूर्ण हो चुका है. पुल के दोनों किनारों पर एप्रोच रोड नहीं बनने के कारण करोड़ों की लागत से बनी पुल किसी काम के लिए उपयोग में नहीं आ रहा है. फिलहाल वाहनों का आवागमन संजय नदी के ऊपर बने पुराने पुल पर ही हो रहा है. पुराने पुल के गार्डवाल टूट चुकी है. इससे खतरा बना रहता है.
पुराने पुल की ऊंचाई कम रहने के कारण बारिश के दिनों में कई बार डूब भी जाती है. इससे खरसावां व कुचाई का जिला मुख्यालय से संपर्क कट जाता है. नये पुल की ऊंचाई पुराने पुल के मुकाबले करीब सात-आठ फीट अधिक है. वर्ष 2016 में विधायक दशरथ गागराई ने इस पुल के एप्रोच रोड को पूर्ण करने का मामला विस में उठाया, तब सरकार की ओर से 30 जून 2016 तक इसे पूरा करने की बात कही गयी थी. लेकिन आज तक एप्रोच रोड नहीं बन सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola