प्रेमेंद्र मिश्रा बने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

Updated at : 06 Jul 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमेंद्र मिश्रा बने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

निरंजन दास खरसावां व सुमित राजवीर सरायकेला विस अध्यक्ष निर्वाचित जय प्रकाश महतो जिला महासचिव निर्वाचित खरसावां : खरसावां के पोटोबेड़ा निवासी प्रेमेंद्र मिश्रा उर्फ चिकू युवा कांग्रेस के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष चुने गये हैं. जय प्रकाश महतो जिला महासचिव निर्वाचित हुए. निरंजन दास खरसावां विस व सुमित राजवीर सरायकेला विस अध्यक्ष चुने गये हैं. सोमवार […]

विज्ञापन

निरंजन दास खरसावां व सुमित राजवीर सरायकेला विस अध्यक्ष निर्वाचित

जय प्रकाश महतो जिला महासचिव निर्वाचित
खरसावां : खरसावां के पोटोबेड़ा निवासी प्रेमेंद्र मिश्रा उर्फ चिकू युवा कांग्रेस के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष चुने गये हैं. जय प्रकाश महतो जिला महासचिव निर्वाचित हुए. निरंजन दास खरसावां विस व सुमित राजवीर सरायकेला विस अध्यक्ष चुने गये हैं. सोमवार को सरायकेला व मंगलवार को खरसावां विस क्षेत्र में युवा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव के लिए मतदान हुआ था. बुधवार को सरायकेला में निर्वाचन पदाधिकारी सतीश शुक्ला की देख-रेख में मतगणना हुई. मतगणना के बाद विजेताओं के नाम की घोषणा की गयी. जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेमेंद्र मिश्रा ने अपने निकटतम प्रत्याशी विक्रम किस्कू को 121 वोट से पराजीत कर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने. प्रेमेंद्र मिश्रा को 129 तथा विक्रम किस्कू को सिर्फ आठ वोट मिले.
जिला महासचिव पद के विजेता प्रत्याशी जय प्रकाश महतो को 74 तथा अमन कुमार ओझा को 66 वोट मिले. निरंजन दास निर्विरोध खरसावां विस अध्यक्ष चुने गये. सरायकेला विस अध्यक्ष पद के विजेता प्रत्याशी सुमित राजवीर को 54 व नवीन महतो को तीन वोट मिले. युवा कांग्रेस के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पार्टी नेताओं ने माला पहना कर स्वागत किया. जिलाध्यक्ष देबु चटर्जी, जिला उपाध्यक्ष छोटराय किस्कू, विमल पुष्टी, सुदाम बोदरा, कुमार सानू महतो, सुदाम कैवर्त, प्रकाश महतो आदि ने माला पहना कर स्वागत किया. ईचागढ़ विस क्षेत्र सदस्यता अभियान शून्य रहने के कारण वहां युवा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव नहीं हो सका है.
पूरे जिले में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करेंगे. हर वर्ग के युवाओं को संगठन से जोड़ कर संगठन को मजबूत करेंगे. सरकार की गलत नीतियों के कारण युवाओं का रुझान युवा कांग्रेस की ओर है.
प्रेमेंद्र मिश्रा. जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola