सरायकेला में पंचायत उप चुनाव की कवायद शुरू
Updated at : 06 Jul 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत के रिक्त पदों की मांगी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मांगी 30 मई तक रिक्त पदों की सूची खरसावां : रायकेला-खरसावां जिला समेत पूरे राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त को पत्र […]
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत के रिक्त पदों की मांगी जानकारी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मांगी 30 मई तक रिक्त पदों की सूची
खरसावां : रायकेला-खरसावां जिला समेत पूरे राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त को पत्र लिखकर त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पद/स्थानों की सूचना उपलब्ध कराने को कहा है. इस पत्र के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त ने जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तथा सभी बीडीओ को विभिन्न पंचायतों में पदों/स्थानों की उपलब्ध आकस्मिक रिक्तियों के अधार पर उप निर्वाचन कराये जाने की जानकारी देते हुए उनसे विगत 30 मई तक पंचायतों के रिक्त पदों/स्थानों की सूची निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
साथ ही, पंचायतों में अप्रत्यक्ष रीति से निर्वाचित किये जाने वाले पदों की रिक्ति होने की स्थिति में उसे भी प्रतिवेदित करने को कहा गया है. रिक्ति नहीं होने की स्थिति में शून्य प्रतिवेदन भेजने को कहा गया है. रिक्तियों के संबंध में यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उस संबंध में कोई मामला न्यायालय या निर्वाचन अर्जी याचिका में विचाराधीन न हो. इस आदेश के बाद से पंचायत उप चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




